सोनभद्र- सर्वेश श्रीवास्तव/ रोहित कुमार त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव- 2022 के सातवें चरण में होने वाले चुनाव के लिए सोनभद्र की चारों विधानसभा सीटों के लिए सपा के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। रावर्टसगंज सदर सीट से सपा प्रत्याशी अविनाश कुशवाहा, घोरावल से पूर्व सपा विधायक रमेश चंद दुबे, दुद्धी से विजय

सिंह गोंड़, ओबरा से अरविंद कुमार उर्फ सुनील गोंड़ ने नामांकन दाखिल किया। सुबह से सपा कार्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव, श्याम बिहारी यादव, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष त्रिरत्नेश शुक्लेश, जयप्रकाश पांडेय (चेखूर पांडेय), बाबूलाल यादव समेत सपा के समर्थक कार्यालय पर उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal