दिशिता महिला मंडल द्वारा सेनेटरी नेपकीन बर्निंग मशीन का वितरण


सोनभद्र।दिशिता महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती इन्दू यादव के दिशा निर्देशन में सामाजिक उत्तररदायित्वों को बखूबी निभाने के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहती है। इसी श्रृंखला को निभाते हुए दिशिता महिला मंडल रेनूसागर की अध्यक्षा के कर कमलो द्वारा निकटवर्ती सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों व कालेजों में सेनेटरी नेपकीन बर्निंग मशीन वितरित किया गया।
पर्यावरण स्वच्छता व संक्रमण सें बचाव की दृष्टि से सेनेटरी नेपकीन बर्निंग मशीन काफी उपयोगी साबित होगी, अध्यक्षा इन्दू यादव ने बताया छात्राओं द्वारा इस्तेमाल का गयी नेपकीन इधर उधर फेंके जाने सें संक्रमण से बचाव के साथ-साथ पर्यावरण स्वच्छता में भी सहयोगी होगी।
इस अवसर पर अवद्यूत भगवान राम महाविद्यालय, सुभाष इण्टर कालेज, सुभाष डिग्री कालेज, सरकारी इण्टर कालेज अनपरा, रामलखन इण्टर कालेज डिबुलगंज सभी के शिक्षक, शिक्षिकाएं कालेज की छात्राऐं प्रमुख रूप उपस्थित थी। सेनेटरी नेपकीन बर्निंग मशीन दिशिता महिला मंडल अध्यक्षा इन्दू यादव के कर कमलों द्वारा वितरित किया गया, साथ ही इस मशीन की उपयोगिता व संचालन के बारे में छात्राओं को जानकारी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल सचिव ऋतु हर्षवर्धन ,सहसचिव मनीषा पाण्डेय व वरिष्ट सदस्याऐं विभा शैलेष सिंह, बबीता सिंह, संगीता सिंहानिया ,तपस्विनी नायक, विभा सिंह, कविता श्रीमाली, आशा सैनी एंव अन्य सदस्याऐं प्रमुख रूप से उपस्थित थी।
  कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यालयों से आगन्तुकों ने दिशिता महिला मंडल रेनूसागर का आभार प्रकट करते हुए इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

Translate »