रामनरेश पासवान के पुत्र कृष्ण कुमार पासवान ने भाजपा कार्यालय लखनऊ में किया सदस्यता ग्रहण

ओमप्रकाश रावत

विंढमगंज-सोनभद्र- विंढमगंज निवासी कृष्ण कुमार पासवान पुत्र राम नरेश पासवान ने बुधवार को डॉ लक्ष्मीकान्त बाजपेई के सानिध्य में भाजपा कार्यालय लखनऊ में भाजपा की

सदस्यता ग्रहण किया। वही कृष्ण कुमार पासवान ने कहा की बचपन से ही राष्ट्र की सेवा करने की लालसा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के लिए उत्साहित किया। भाजपा की

स्थापना भले ही 1980 में हुई हो परंतु इससे जुड़े लोगों के विचार सैकङो वर्षो से किसी न किसी रूप में राष्ट्रवादी विचारधारा को अपनाये रही। डॉ लक्ष्मीकान्त बाजपेई ने स्वागत किया उनके सुख-दुख में शामिल रहने की बात कही।बुधवार को कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, भाजपा में सभी वर्ग व जाति के लोग जुड़े हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग उनके साथ जुड़े हैं, वे भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता जनसेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का स्वागत किया कृष्ण कुमार को बीजेपी की सदस्यता लेने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

Translate »