विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत राजनैतिक दलों द्वारा की जाने वाली चुनावी सभाओं हेतु मैदानों का चिन्हीकरण

सोनभद्र/दिनांक 08 फरवरी, 2022।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत राजनैतिक दलों द्वारा की जाने वाली चुनावी सभाओं हेतु मैदानों का चिन्हीकरण समस्त उप जिलाधिकारी/रिटर्निंग आफिसर द्वारा चिन्हित कर लिया गया है। चुनावी सभाओं हेतु चिन्हित स्थलों पर नियमानुसार परमिशन प्राप्त करने के उपरान्त ही रैली का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 400-घोरावल के लिए भारतीय इण्टर कालेज घोरावल के खेल का मैदान, घोरावल, जंग बहादुर इण्टर कालेज का मैदान, शाहगंज, तिलौली कला चट्टी, तिलौलीकला करमा चट्टी, करमा, फुलवारी चट्टी (इमलीपुर) शाहगंज करमा मार्ग, घुवास चट्टी घुवास शिवद्वार मन्दिर के पास, शिवद्वार लक्षिमनपुर खेल का मैदान, लक्षिमनुपर, बेलखुरी मु0 सरवट स्कूल व खेल का मैदान बेलखुरी मु0 सरवट, वृन्दावन गार्डेन घोरावल, वृन्दावन गार्डेन घोरावल। 401-राबर्ट्सगंज के लिए आर0टी0एस0 क्लब मैदान रा0ग0 सोनभद्र, रामलीला मैदान रावर्ट्सगंज सोनभद्र, हाईडिल मैदान रावर्ट्सगंज सोनभद्र, डायट परिसर रावर्ट्सगंज सोनभद्र,जी0आई0सी0 कोन,रामलीला मैदान कोन,रामलीला मैदान डाला, राजकीय माॅडल विद्यालय रामगढ़, स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह हाल, रावर्ट्सगंज सोनभद्र, राजकीय बालिका हाईस्कूल चतरा, देवरी प्राथमिक विद्यालय (नईबाजार)। 402-ओबरा (अ0ज0जा0) के लिए रामलीला मैदान, सलखन, सोनबहार होटल, गाॅधी पार्क अनपरा तापीय कालोनी अनपरा, गाॅधी मैदान जोकाही रेनुकूट, दुर्गा मैदान, लोको कालोनी चोपन,रामलीला मैदान चोपन (निकट सब्जी मण्डी), चोपन रेलबे ग्राउन्ड नार्दन कालोनी, गाॅधी मैदान ओबरा, रामलीला मैदान सेक्टर 9 ओबरा, रामलीला ग्राउन्ड राम मन्दिर कालोनी ओबरा। 403-दुद्धी (अ0ज0जा0) के लिए रामलीला मैदान दुद्धी सोनभद्र, राजकीय इण्टर कालेज का मैदान दुद्धी सोनभद्र, रामलीला मैदान महुली सोनभद्र, बुटबेढ़वा मैदान विण्ढमगंज सोनभद्र, म्योरपुर क्रिकेट मैदान म्योरपुर सोनभद्र,चपकी कारीडाड़ आश्रम चपकी सोनभद्र रैली हेतु स्थल निर्धारित किया गया है।

Translate »