विधान सभा सामान्य निर्वाचन, 2022 के चुनाव के दृष्टिगत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक

विधान सभा सामान्य निर्वाचन, 2022 के नामांकन प्रक्रिया हेतु स्थल निर्धारित



सोनभद्र।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी टी0के0 शिबु ने सभी रिटर्निंग आफिसर एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन,2022 के सार्वजनिक सूचना रिटर्निंग आफिसर द्वारा 10 फरवरी, 2022 को जारी की जायेगी। नामांकन प्रक्रिया 10 फरवरी, 2022 से प्रारंभ होकर 17 फरवरी, 2022 तक चलेगी, सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर। नामांकन पत्रों की जाॅच 18 फरवरी, 2022 दिन शुक्रवार को की जायेगी, नाम वापस लेने की तिथि 21 फरवरी,2022 दिन सोमवार को होगा। विधान सभा सामान्य निर्वाचन,2022, 400-घोरावल रिटर्निंग आफिसर उप जिलाधिकारी घोरावल, घोरावल विधान सभा के नामांकन की प्रक्रिया न्यायालय जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सोनभद्र, 401-राबर्ट्सगंज रिटर्निंग आफिसर उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज, राबर्ट्सगंज विधान सभा के नामांकन की प्रक्रिया न्यायालय अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कलेक्ट्रेट सोनभद्र। 402-ओबरा (अ0ज0जा0) के रिटर्निंग आफिर उप जिलाधिकारी ओबरा, ओबरा विधान सभा के नामांकन की प्रक्रिया न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), कलेक्ट्रेट सोनभद्र में, 403-दुद्धी (अ0ज0जा0) के रिटर्निंग आफिर उप जिलाधिकारी दुद्धी, दुद्धी विधान सभा के नामांकन की प्रक्रिया न्यायालय बन्दोबस्त अधिकारी कलेक्ट्रेट सोनभद्र में सम्पन्न होगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी सहित दो व्यक्तियों की नामांकन कक्ष में प्रवेश की अनुमति होगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी दो वाहन के साथ ही कलेक्ट्रेट के अम्बेडकर द्वार तक आ सकता है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी श्री राकेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर आकाश कुमार, उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार, उप जिलाधिकारी ओबरा जैनेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी प्रमोद तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिाकारी राकेश सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, निर्वाचन विभाग के सुनील कुमार श्रीवास्तव, राज कुमार सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Translate »