संजय सिंह/ दिनेश गुप्ता
चुर्क-सोनभद्र- बीती रात्रि में पुलिस लाइन चुर्क स्थित गोपनीय
कार्यालय में तैनात उ0नि0 छोटक राम की अचानक तबीयत खराब होने के कारण सहकर्मियों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी है। आज सुबह दिवंगत उ0नि0 छोटक राम को पुलिस लाइन में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा राजकीय सम्मान

के साथ शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजली अर्पित किया। इस दौरान दिवंगत उ0नि0 को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह सहित अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनोद कुमार, अपर पुलिस

अधीक्षक आपरेशन विजय शंकर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर आशीष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने पुलिस लाइन में पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धाजंली दी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal