सीओ पिपरी ने बूथो का निरीक्षण किया

अनपरा/सोनभद्र।विधान सभा 2022 के मद्देनजर सीओ पिपरी ने बूथो का औचक निरीक्षण किया।
सीओ पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल ने श्रीकांत राय के साथ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण तथा चुनाव व्यवस्था में आने वाले सुरक्षा बल के ठहरने के लिए स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रदीप सिंह चंदेल ने शांति पूर्ण मतदान के लिये लोगो को जागरुक किया उनहोंने कहा कि चुनाव में यदि कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कारवाइ की जायेगी।इतना ही नही अपने मातहतों को भी वार्डर पर आने जाने वाले लोगो के गतिविधियों पर पैनी नज़र रखने को कही।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal