
प्रदेश में अब तक कुल 9,55,52,240 सैम्पल की जांच की गयी
विगत 24 घण्टों में 1070 लोग तथा अब तक 16,91,288 कोविड-19 से ठीक हुए
प्रदेश में कोरोना के कुल 71,022 एक्टिव मामले
कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है
प्रदेश में कल 12 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 22,15,802 डोज दी गयी
प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,45,51,661 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 91.27 प्रतिशत
दूसरी डोज 8,19,75,780 लगायी गयी है, जो 18 वर्ष से
अधिक आयु वर्ग के लोगों का 55.61 प्रतिशत
अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 21,65,27,441 डोज दी जा चुकी है
15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 38,68,052 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 27.60 प्रतिशत
अब तक 1,96,584 प्रीकॉशन डोज दी गयी
सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये
कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है
इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे
टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे
-अमित मोहन प्रसाद
लखनऊ: 13 जनवरी 2022
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,55,391 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 14,765 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,55,52,240 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 1070 लोग तथा अब तक 16,91,288 कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 71,022 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 12 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 22,15,802 डोज दी गयी है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,45,51,661 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 91.27 प्रतिशत है। दूसरी डोज 8,19,75,780 लगायी गयी है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 55.61 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 21,65,27,441 डोज दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 38,68,052 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 27.60 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 1,96,584 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।
श्री प्रसाद ने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal