गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)- सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन मुख्य राज मार्ग स्थित समाज कल्याण विभाग के द्वारा संचालित वृध्दा आश्रम में 29 दिसंबर को भोर में एक वृद्ध की मौत हो गई। इस दुखत घटना से वृध्दा आश्रम के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया और उनके आत्मा के

शान्ती के इश्वर से प्रार्थना की। आश्रम के लोगों ने औपचारिकता पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
उक्त सम्बन्ध में वृध्दा आश्रम के लेखाकार राजस्वरुप पटेल ने बताया कि कुछ दिन पुर्व विश्राम अपने घर तिवारीपुर चन्दौली गया था। इसके पश्चात आश्रम में स्वस्थ था। 29 दिसंबर भोर में सीने में दर्द के साथ दिल का दौड़ा पड़ने से मौत हो गई। जिसकी सुचना परिजनों को देने के पश्चात शव की पुरी औपचारिकता पूरी करते हुए शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal