
ओबरा-सोनभद्र(सतीश चौबे)- भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार आज मण्डल के सभी शक्ति केंद्रों के शिवालयों पर काशी में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी द्वारा बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण उपलक्ष्य में पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी शक्ति केन्द्रों पर शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक व मुख्य वक्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया। भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय ने पुराने थाने वाले शिवालय में पूजा अर्चना कर बाबा भोले नाथ का जलाभिषेक किया और सभी उपस्थित देव तुल्य नागरिकों को प्रसाद वितरित किया। इस कार्यक्रम में ओबरा नगर पंचायत अध्यक्षा प्राणमती देवी, उमेश सिंह पटेल, सुखनंदन चौरसिया, राजेश्वर, पंकज गौतम, संजय सिंह चंदेल,सुनील सिंह, पवन मिश्रा, सुशील कुशवाहा, विमलेश शर्मा, उषा शर्मा, अरविन्द सोनी, सावित्री देवी,अनिल गुप्ता, विकास सिंह, दशरथ शुक्ला, रत्नेश चौबे, विनोद तिवारी, समीर माली, राम लाल जायसवाल, एस बी सिंह, सुमन तिवारी, विभाष घटक, अभिषेक सिन्हा, दिनेश अग्रवाल, शैलेश दूबे, सूरज प्रसाद एवं मीडिया प्रभारी शिशिर कुमार शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के व्यवस्था प्रमुख मण्डल मंत्री रंग बहादुर पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal