
सोनभद्र- भारतीय जनता पार्टी द्वारा महत्वपूर्ण अभियान सदस्यता अभियान को काशी प्रांत के अध्यक्ष अजीत रावत और संगठन के पदाधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए सदस्यता अभियान जोरों पर किया जा रहा है। काशी क्षेत्र में सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी जिला अध्यक्ष द्वारा जनसंपर्क कर सदस्यता अभियान को वरियता प्रदान करते हुए कार्य किया जा रहा है। आज प्रदेश कार्यालय लखनऊ भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आ0 रामचंद्र कनौजिया को काशी प्रांत की सदस्यता के मूल प्रति 13550 देते हुए काशी प्रांत के अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्र अध्यक्ष सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत जी द्वारा दिया गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री विजय, अजय सिंह कोरी, कार्यालय प्रभारी दुर्गेश बाल्मीकि उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal