हिण्डाल्को रेनुसागर में दीर्घकालीन सेवा सम्मान समारोह आयोजित

कम्पनी की प्रगति में कर्मचारियों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण होता है – के पी यादव

संजय द्विवेदी
सोनभद्र।हिण्डालको रेनूसागर पावर डिवीजन स्थित प्रेक्षागृह में रेणुसागर प्रबन्धन द्वारा आयोजित भव्य दीर्घकालीन सेवा सम्मान समारोह में संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों को जिन्होंने संस्थान में अपनी सेवा के बहुमूल्य 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं, उन्हें दीर्घकालीन सेवा सम्मान से सम्मानित करते हुए अभिन्दन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि रेनूसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष उर्जा के0पी0 यादव, द्वारा 62 श्रमिकों, 68 स्टाफ वर्ग के कर्मचारियों, सहित कुल 130 कर्मचारियों को उनके सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें उनके गृहणियों के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिकारी  द्वारा श्रीयुत जी0डी0 बिडला एवं आदित्य  बिडला के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
तत्पश्चात् आदित्य वंदना एवं गणेश बन्दना के उपरान्त अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि अध्यक्ष ऊर्जा के पी यादव ने कहा कि हमारे सहकर्मी भाइयों ने दीर्घकाल तक अपनी कर्मठता,लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा से सेवा करते हुए संस्थान को प्रगति की नयी ऊँचाइयों पर पहुंचाया हैं हमारा संस्थान इन सहकर्मी भाईयों का सदैव कृतज्ञ है।
मुख्य अतिथि ने कहा कि किसी भी कम्पनी की प्रगति में उसके कर्मचारियों एवं गृहणियों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रबंधन के लिए यह गर्व की बात है कि संस्थान के कर्मचारी इतने लम्बे समय से कम्पनी से जुड़े रह कर कम्पनी की प्रगति में योगदान दे रहे है। 

इसके पूर्व श्रम संगठनों ने ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रबंधन एवं कर्मियों के बीच अच्छे ताल मेल से संस्थान बुलन्दियों को छू रहा है। कार्यक्रम चार चांद लगाने के लिये विद्यालय के बच्चों ने शानदार रंगारंग कर्यक्रम प्रस्तुत किया।वही गोपाल मुखर्जी ने बच्चों ने प्लास्टिक के उपयोग पर लघु नाटिका प्रस्तुत कर  पर्यावरण प्रदूषण से बचने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत मे मानव संसाधन हेड शैलेश विक्रम सिंह ने सेवारत रहे समस्त कर्मचारियों उनकी धर्मपत्नियों, उपस्थित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि निश्चित ही हमारे संसथान के कर्मचारी एवं अधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा है।वही कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश राय एवं पूनम तिवारी ने  संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, संजय सिंह , सुदीप्ता नायक , मन्नू अरोरा , सुनील कान्त पांडेय, कुमार हर्षवर्धन, विनय कुमार वाजपेयी, के सहित भारी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी  उपस्थित रहे।

Translate »