
डाला-सोनभद्र(गिरीश चंद) :- यातायात माह नवम्बर के तहत सरदार भगत सिंह विद्या मंदिर लक्ष्मण नगर डाला में कार्यक्रम आयोजित कर मनोज कुमार ठाकुर चौकी प्रभारी डाला ने छात्रों को वर्तमान समय मे हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात सम्बन्धित नियम क़ानून की जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं सड़क पर लगे यातायात चिन्हों आदेशात्मक, आदेश का उल्लंघन करने पर दंड , सूचनात्मक सुख सुविधाओं से वंचित, संकेतात्मक तथा वाहनों चालको द्वारा वाहन चालते समय दिए जाने वाले संकेतों के बारे में जानकारी दी गयी। मोटर व्हेकिल एक्ट में दिए गए क़ानून दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना, बिना लाइसेन्स के वाहन न चलाना, नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाना, निधारित गति से अधिक वाहन न चलाना, नीद की हालत में वाहन न चलाना, अपने बाये पटरी से चलना, अनावश्यक व लापरवाही पूर्वक ओवरटेक न करना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करना, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी के साथ यात्रा न करना की जानकारी दी गयी एवं सड़क दुर्घटना हो जाने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को नंबर 112, 1073, तथा 108 नंबर एम्बुलेंस को देने हेतु दायित्व एवं जिम्मेदारी के बारे में बताया गया। सभी छात्रों ने जमकर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का नारा लगाया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal