कांग्रेस का मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकली

रामजियावन गुप्ता/बीजपुर(सोनभद्र) उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश भर में चल रही महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा आज बखरीहवा से होते हुए सेवकामोड़ ,जरहा, चेतवा होते बीजपुर स्वागत द्वार तक पहुँची जिसमे कांग्रेस नेता रमाशंकर यादव, बबई गोंड,किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामकेश पनिका जिला सोनभद्र किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डी.एन सिंह, शाहनवाज खान, वसीम शेख, रामचन्द्र पनिका रोशन जहा, शीला मलावी,ललित गोंड, युनुस खां, डॉक्टर गिरजा शंकर पांडेय, राम प्रकाश , प्रकाश चन्द्र अग्रहरि आदि लोग शामिल रहे। कार्यकर्ताओ ने पदयात्रा के दौरान मंहगाई हटाओ भाजपा भगाओ के नारे लगाए और प्रदेश में एक बार कांग्रेस की सरकार बनाने की हुंकार भरी। इस दौरान दर्जनों मोटर साईकिल पर सवार कार्यकर्ताओ में जोश देखा गया।

Translate »