पोशाक पा कर बच्चे फूले नही समा रहे

रेनुसागर।दिशिता महिला मंडल अध्यक्षा इन्दू यादव के दिशा निर्देशन में सामाजिक उत्तररदायित्वों को बखूबी निभाने के साथ साथ दिशिता महिला मंडल अपने उद्देश्य सेवा, शिक्षा, विकास को क्रियान्वित करने में सदैव प्रयासरत्न रहता है। इसी क्रम में आज दिशिता महिला मण्डल रेनूसागर द्वारा प्राइमरी स्कूल, रेनूसागर में कक्षा-2 और कक्षा-3 के 192 बच्चों को स्कूल यूनीफार्म का वितरण किया गया। पोशाक पा कर बच्चे फूले नही समा रहे थे।
दिशिता महिला मंडल की सदस्याओ ने प्राइमरी स्कूल रेनूसागर पहुॅच कर यूनीर्फाम वितरित किये तथा अपने उद्बोधन में समाज के हर बच्चे को शिक्षित करने की जरूरत पर बल दिया तथा शिक्षा को न सिर्फ देश के विकास, बल्कि लोगो के आर्थिक विकास हेतु भी जरूरी बताया शिक्षा से लोगों का सर्वांगीण विकास होगा और समाज में ब्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने में मदद मिलेगी। बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि दिशिता महिला मण्डल का यह प्रयास रहा है कि अधिक से अधिक जरुरत मंद लोगों तक मदद पहुंचे और आशा व्यक्त कि भविष्य में भी इसी प्रकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं आयोजित होती रहेगी। नई यूनीर्फाम पा कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में उपस्थित प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य ने दिशिता महिला मंडल का आभार प्रकट करते हुए इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल सचिव ऋतु हर्षवर्धन ,सहसचिव मनीषा पाण्डेय व वरिष्ट सदस्याऐं बबीता सिंह, संगीता सिंहानिया ,तपस्विनी नायक, विभा सिंह, कविता श्रीमाली ,आषा सैनी, शषि बाजपेई, तुलिका श्रीवास्तव ,एंव अन्य सदस्याऐं प्रमुख रूप से उपस्थित थी ।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal