बीजपुर , सोनभद्र , किसानों की फसल खरीदी के लिए समय समय पर सरकार के तमामं आदेश निर्देश के बावजूद क्षेत्र के किसानों का धान खरीद अभी तक सरकारी क्रय केंद्रों पर चालू न होने से इलाके के अन्नदाताओं में आक्रोश ब्याप्त है। बताया जाता है कि धान फसल की मड़ाई के बाद तैयार धान को बोरे में भरकर बेचने के लिए किसान क्रय केंद्रों का चक्कर काटने को मजबूर हैं। तमामं किसान फसल बेच कर गेंहू बुआई के लिए खाद बीज का इंतजाम करते हैं लेकिन किसानों के घरों में धान डम्प रहने से गेहूं, चना, सरसो सहित अन्य फसलों की बुआई प्रभावित हो रही है। इतना ही नहीं मध्यम वर्गीय किसान अपने मेहनत की फसल को बेच कर शादी विवाद आदि की तैयारी भी करते हैं बावजूद सरकारी क्रय केंद्रों के कर्मियों की शिथिलता के कारण नवम्बर महीने में भी धान की खरीदी चालू न होने से अन्नदाताओं के चेहरे पर मायूसी छाई है जिससे इलाके के किसानों में आक्रोश ब्याप्त है। किसान राजेन्द्र सिंह बघेल, त्रिभुअन नारायण सिंह, गौरव सिंह बघेल, राजकुमार सिंह, श्यामसुंदर जायसवाल, राहुल सिंह, हिम्मतराम , रामजी सहित अनेक लोगों ने जिलाधिकारी से तत्काल क्रय केंद्र चक चपकी लैम्पस को चालू कर धान खरीदी के आदेश देने की मांग की है। इसबाबत उप जिलाधिकारी दुद्धि रमेश कुमार ने कहा कि धान खरीदी चालू है अगर किसी जगह कोई दिक्कत है तो किसान सीधे उनसे बात कर शिकायत का समाधान करा कसते हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal