
लखनऊ। भारतीय जनता मोर्चा पार्टी ने अनिल कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश भाजमपा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय खन्ना द्दारा पार्टी का विस्तार करते हुए युवा नेता को प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी दी है। जिम्मेदारी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि भाजमपा उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव में मैदान में है। को नया अध्यक्ष मिलेगा।भाजमपा ने अब अपने प्रादेशिक संगठन में भी बदलाव शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय खन्ना द्दारा उत्तर प्रदेश राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद से बिस्तार किया जा रहा है। मंगलवार को भारतीय जनता मोर्चा पार्टी ने यह घोषणा की । पार्टी ने अनिल कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता की कमान सौंपी है।अनिल कुमार सिंह को राजनीति में उन्हें संगठन स्तर पर काम करने का अच्छा अनुभव भी है। अपने संगठनात्मक कौशल के कारण सिंह ने आसानी से पार्टी में अपना महत्वपूर्ण स्थान बना लिया।2009 में कानपुर से छात्र नेता के तौर पर उभरे थे।2012 में प्रेस क्लब से चुनाव में भागीदारी की थी। 2016 में हिन्दू समन्वय समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष और 2019 में भारतीय मानवाधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने। इसके बाद अनिल कुमार सिंह को संगठन के अलग-अलग पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal