
सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राबर्ट्सगंज विधानसभा की बैठक जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर सम्पन्न हुई, बैठक में बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नीरु श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्य अतिथि नीरु श्रीवास्तव भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह ने पुष्प अर्पित कर किया। बैठक मे संगठनात्मक समीक्षा व आगामी योजना पर गहन विचार विमर्श कर आगे की रणनीति तय की गयी। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पा सिंह व संचालन जिला महामंत्री रुबी गुप्ता ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा दल है जहां महिलाओं को पूरा सम्मान मिलता है, उत्तर प्रदेश सरकार मे महिलाओं के हित में अनेको कार्यक्रम शुरु किये गये सरकार मिशन शक्ति अभियान चला रही है, इसमे महिला सुरक्षा, महिला सम्मान और महिला स्वालंबन को प्रमुखता दी गई है, आगे कहा कि सपा की सरकार मे बहू बेटीयों का घर से निकलना मुश्किल था आज योगी सरकार ने अराजकतत्वों के खिलाफ अभियान चला रही है, जिससे प्रदेश की महिलाऐ अपने को सुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेश मे महिलाए आज बेखौफ होकर रात मे भी बाहर निकलने मे नही हिचकिचाती है। महिलाओं की बजाय अब पूरे प्रदेश मे अपराधी और माफिया भयभीत है बेटियों और बहूओं की सुरक्षा का यह वातावरण भाजपा सरकार ने उपलब्ध कराया इसका प्रचार आमजन के बीच मे करने और लोगों को जोडने से संगठन को मजबूती मिलेगी, भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश की सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने आये हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हम सभी महिला मोर्चा के कार्यकर्ता एकजुट होकर निस्वार्थ भाव से संगठन का कार्य करें देश और प्रदेश में महिलाओं की राजनीति भागीदारी सत्ता मे बढ रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेको काम किये है।
कार्यक्रम मे क्षेत्रीय कार्यसमिती अंशू अग्रहरी, जिला महामंत्री गुडिया त्रिपाठी, सरोज केशरी, निशा पाल, कविता, दुर्गावती, पुष्पा आदि उपस्थित रही।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal