रावण दहन के साथ विजयादशमी त्योहार हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न।

दशहरे मेले के अपार भीड़ में बच्चों महिलाओं ने जमकर की खरीदारी।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लिए पुलिस और कार्यकर्ता के छुटे पसीने।

गुरमा सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित आदर्श रामलीला समिति सच का सामना,गुरमा मारकुंडी रामलीला मैदान में शुक्रवार को सायं 6 बजे के लगभग रावण दहन,असत्य पर सत्य की विजय के साथ विजयादशमी त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

रंग मंच से जहां राम रावण का संवाद के साथ युद्ध देखने में महिला पुरुष बच्चे देखा वही दशहरे मेले में बच्चों महिलाओं ने जमकर खरीदारी की वहीं गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश सिंह अपने दल-बल के साथ चक्रमण करते रहे वहीं भीड़ और वाहनों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और कार्यकर्ताओं के पसीने छुट रहे थे। राम रावण युद्ध के पश्चात् पुतला दहन के साथ असत्य पर सत्य की विजय के साथ

दशहरा त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से डा रामप्रसाद गौतम, मास्टर बी सिंह,उधम सिंह यादव प्रधान अध्यक्ष, राजकुमार यादव संरक्षक , रैन सिंह संयोजक, अखिलेश यादव उपाध्यक्ष,सुरज यादव महामंत्री,मुन्ना विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष,हिरा बाबा गुलाब नब्बी कुरेशी, इत्यादि लोगों के साथ अपार भीड़ महिला पुरुष बच्चे उपस्थित रहे। वहीं पुरे कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश बादल बड़े ही कुशल ढंग से किया।

Translate »