रामजियावन गुप्ता/बीजपुर(सोनभद्र) स्थानीय कांट्रेक्टर कालोनी में गुरुवार की शाम को दुर्गा पूजा पंडाल में भब्य देवी जागरण का आयोजन हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल त्रिपाठी जिला बौद्धिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वमं सेवक संघ ने पंडाल का फीता काटकर व माँ दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मा आदि शक्ति जागरण ग्रूप द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति करके भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दुर्गा पूजा आयोजक रंजय सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांट्रेक्टर कालोनी में मा दुर्गा की प्रतिमा रखकर पूजा का
कार्यक्रम चल रहा हैं और शुक्रवार को पंडाल मे भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया हैं। इस मौके पर मैथलीशरण तिवारी,उपेन्द्र प्रताप सिंह, विजय पटेल,रिंकू श्रीवास्तव के साथ साथ काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal