

डाला-सोनभद्र(गिरीश चंद)-जय माँ दूर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित मां दूर्गा के पंडाल में पूजन का कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हुआ। समिती ने कन्याओं के पूजन-अर्चन के बाद भोजन व दक्षिणा देकर आशीष लिया। इसके पुर्व पंडित मनोज शुक्ला द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन और हवन में कोरोना के नाश के लिए दुर्गा शप्तसती के महामारी विनाश के मंत्रों से आहुति दी गई। दुर्गा पूजा महोत्सव के आखिरी दिन महानवमी की रात मां दुर्गा के पंडाल में भक्तिभाव का सागर उमड़ पड़ा। सड़कों पर मां के भक्तों का अटूट रेला देर रात तक चलता रहा, महिषासुर मर्दिनी के रूप की झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु धन्य हुए,आस्था की लहरों में महानवमी की रात इसी तरह नहाती रही,सांझ ढलते ही नए परिधानों में सज धज कर बच्चों, महिलाओं का रेला मां के दरबारों में हाजिरी लगाने के लिए उमड़ने लगा। कोविड संक्रमण की चिंता किए बगैर भक्त मां की झांकियां निहारने में मगन दिखाई दिए। डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर स्वयं व कमेटी के अध्यक्ष पवन शर्मा , महामंत्री सुरेश सिंह,उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने व्यवस्था संभाली। पंडाल में महानवमी पर विश्व कल्याण की कामना से मां की आरती, पुजा, भोग के बाद भजनों के साथ नन्हे मुन्नों का नृत्य भी हुआ, प्रतियोगिताएं भी हुईं जिसमें उन्हे सम्मानित भी किया गया ।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal