
सोनभद्र- बुधवार कों रसोई गैस का दाम फिर से बढ़ाएं जाने पर आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने हाथ मे सिलेंडर लेकर नगर में केंद्र सरकार के विरोध मे प्रदर्शन किया व गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की। नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा की भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले जनता से वादा किया था की अच्छे दिन लाकर जनता कों सबसे पहले महंगाई से निजात दिलाने का काम किया जाऐगा। लेकिन जैसे ही देश प्रदेश मे भाजपा सरकार बनी, इसके बाद भाजपा अच्छे दिन का किया हुआ वादा भूल गये और चार कदम आगे बढ़कर पूंजीपतियों के इशारे पर महंगाई का ऐसा मार जनता पर डाला की, आम-जनमानस महंगाई से परेशान हो गई। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा की भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गयी है, छात्र नौजवान, परेशान है। यूवजन सभा के जिला सचिव जुनैद अंसारी, मुन्ना कुशवाहा ने कहा की भाजपा सरकार मे पेट्रोल,डीजल, रसोई गैस, दवा, पढा़ई सब महंगा हो गया। महगाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ता हीरा सोनकर, गोपाल गुप्ता, हिफाजत अली, निजाम, मोती कोल, राहुल पटेल, हैदर अहमद, संतोष मोदनवाल, विजय गुप्ता, सोनू यादव शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal