प्रशिक्षण से पराक्रम कांग्रेस विजय सेना निर्माण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- प्रशिक्षण से पराक्रम कांग्रेस विजय सेना निर्माण का आयोजन सोमवार को रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में हुआ। इस दौरान सदर विधानसभा क्षेत्र के न्याय पंचायत और ग्राम सभा अध्यक्षों एवं शहर के वार्ड अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया गया। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान यूपी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व जनपद प्रभारी राजन दुबे का कांग्रेस जनों ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रशिक्षण देने वालो मे सत्यवीर सिंह, जागृति राही, मनीष कुमार नेकांग्रेस कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर बीजेपी सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जागरूक किया, साथ ही साथ कांग्रेस पार्टी के नेताओ के बलिदान को याद दिलाते हुए के द्वारा देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण ले रहे कांग्रेस जनों को बताया कि कांग्रेस ने तमाम कल कारखानों, नहरों, अस्पतालों, विद्यालयों का निर्माण सार्वजनिक क्षेत्र में किया था जिसका वर्तमान में निजीकरण किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव राजन दुबे, प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़, जगदीश मिश्रा, नूरुद्दीन खा, जितेंद्र पासवान, शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, मुश्ताक खां, फरीद खां, शुशील पाठक, राजबली पाण्डेय, विनोद तिवारी, शत्रुंजय मिश्रा, सेवादल जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित चौबे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता, राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला अध्यक्ष आकाश वर्मा, नामवर कुशवाहा, सूरज यादव, दयाशंकर पाण्डेय, निगम मिश्रा, अमरेश देव पाण्डेय, रामविलास पनिका, सलिक राम कनौजिया, रामेश्वर यादव, उषा चौबे, शैलेन्द्र चौबे, सत्यम पाण्डेय, सुनीता तिवारी, युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव धीरज पाण्डेय, सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »