म्योरपुर/पंकज सिंह
भारतीय जनता पार्टी मण्डल म्योरपुर की कामकाजी बैठक बिड़ला विधा मंदिर इंटर कॉलेज में संम्पन हुई। बैठक के मुख्य अतिथि दुद्धी विधानसभा प्रभारी संतोष शुक्ला ने आगामी कार्यक्रमों जैसे सदस्यता अभियान, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, पन्ना प्रमुख सहित कई कार्यक्रमों को विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया, 2022 में होने वाले चुनाव के लिये पूरी तैयारी में लग जाने की बात कही उन्होंने कार्यकर्ताओ से अपील कर कहा कि आप हर बुथ तक सम्पर्क करे सरकार के

योजनाओं के बारे में जन जन तक बतलाने का काम करे शीर्ष नेतृत्व ने अपने कार्यकर्ताओं के दम पर 350 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है इसलिये हम सभी छोटे बड़े कार्यकर्ता पूर्ण रूप से समर्पित होकर आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर के मोदी एवं योगी जी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। बैठक की अध्यक्षता म्योरपुर मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार ने किया तथा संचालन विष्णुकांत दुबे ने किया, इस बैठक में मुख्यरूप से भाजपा जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार,दुद्धी विधानसभा विस्तारक आजाद पाल,

म्योरपुर मंडलप्रभारी जगदीश वैसवार, दुद्धी मंडल प्रभारी सोनाबच्चा अग्रहरि, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जन जाति मोर्चा रामदुलारे गोड़, पूर्व जिला मंत्री दीपक सिंह, प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार जायसवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा होरीलाल पासवान, ग्राम प्रधान कुण्डाडीह सुरेन्द्र चन्द्रवंशी,जिला सह संयोजक सोशल मीडिया अमित रावत, मंडल उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, अमरकेश सिंह, मंडल मंत्री भाईलाल मिश्रा,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अभय कुमार सिंह, मंडल सह संयोजक सोशल मीडिया विमलेश कुमार भोलु,मंडल सह संयोजक आईटी अंकित अग्रहरि, मोनू जायसवाल,मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी,शक्ति केंद्र के पदाधिकारी,बुथ अध्यक्ष,सहित देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal