भारतीय जनता पार्टी मंडल विंढ़मगंज की कामकाजी बैठक सम्पन्न

ओमप्रकाश रावत (विंढमगंज सोनभद्र)

विंढमगंज~सोनभद्र- भारतीय जनता पार्टी मंडल विंढ़मगंज की कामकाजी बैठक विंढमगंज के रघुवर केशरी लॉज में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि दुद्धी विधानसभा प्रभारी माननीय संतोष शुक्ला ने आगामी कार्यक्रम के बारे में बताया जैसे सदस्यता अभियान, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों को विस्तार से

चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार, जिला मंत्री दिलीप पांडेय, दुध्दी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी, जिले के कार्यसमिति सदस्य मनोज मिश्रा, विधानसभा विस्तारक आजाद पाल, इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल के अध्यक्ष राकेश केशरी ने कहा

आगामी चुनाव को देखते हुए मंडल के सभी कार्यकर्ता तैयारी में लग चुके हैं इस कार्यक्रम के कुशल संचालन करता शेषमणि चौबे के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल के दोनों महामंत्री तारा देवी व अजय कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, शेषमणि चौबे, पांचू पटेल , रंजीत तिवारी, मंत्री सूर्य प्रकाश कनोजिया, राज देव, सेक्टर संयोजक देवेंद्र यादव, पूनम देवी ,नंद किशोर, आनंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष देव कुमार गुप्ता, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, राजेश चंद्रवंशी, महेंद्र खरवार अन्य मंडल के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »