दुद्धी-सोनभद्र(समर जायसवाल)- भाकपा माले जिला कार्यालय दीपनगर पोखरा रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र पर कल 28/08/2021 को दोपहर बारह बजे दिन में कुछ लोगों द्वारा किये गए हमले और लूटपाट की प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट जिलाअध्यक्ष पीयूएचआर मानवाधिकार संगठन व महासचिव दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने निंदा करते हुए हमलावरों को गिरफ्तार करने तथा संलिप्त पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की है। श्री सिंह ने कहा कि विगत 20-25 वर्षों से माले ग़रीबो, मजदूरों और लोकतंत्र की लड़ाईया इसी कार्यालय से लड़ी गयी है उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है ,उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को प्रदेश व्यापी प्रतिवाद दर्ज कराया जाएगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal