सोनभद्र।भारतीय जनता युवा मोर्चा के पुनः प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र भाई पटेल को बनाये जाने के बाद आज जनपद सोनभद्र में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया जिले की सीमा सुकृत,मधुपुर,हिन्दुवारी से लेकर चण्डी होटल शितला मंदिर चैक, बढौली चैक तक जगह जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ फुल मालाओं से स्वागत किया भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे की अध्यक्षता में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे व संचालन भाजयुमो के जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव ने किया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र भाई पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास करके जो दायित्व दिया है उसका निर्वहन करने के लिए हम अपनी पूरी ताकत लगा देंगे। सामने बैठे इन्ही युवा कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी 2022 मे होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की फिर एक बार सरकार बनेगी आगे कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओ व नीतियों को घर घर तक पहुंचाने मे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बहुत बड़ी भूमिका होती है, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर वर्ग तक संगठन व सरकार की नीतियों का प्रचार व प्रसार करें तथा समाज के अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति तक पहुंचकर उसे लाभ मिल सके इस दिशा मे युवा मोर्चा के साथी कार्य करें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुनः 2022 में प्रचण्ड बहुमत की सरकार बने इस दिशा में कृत संकल्पित होकर पूरे जोश के साथ कार्य करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता होते है, भारतीय जनता पार्टी नही बल्कि एक परिवार है इसका इतिहास स्वर्णिम है, युवा ही समाज राज्य व देश का निर्माता है हम अपने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आवाह्न करते है कि देश की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गांव गरीब किसानांे के हितों मे किये गये कार्यो को अपने युवा साथियों के साथ घर घर बताने का काम करें। जिससे आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का पुनः परचम लहराया जा सके।
कार्यक्रम में मुख्यरुप से सदर विधायक भूपेश चैबे, पूर्व विधायक तिरथराज, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, ओंकार केशरी, धर्मवीर तिवारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण गोंड, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अमरेश चेरो, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दूबे, रमेश पटेल, अनिल सिंह गौतम, अभिषेक सिंह चन्देल, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोश शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, जिला मिडिया प्रभारी भाजपा अनूप तिवारी, क्षेत्रीय मिडिया प्रभारी युवा मोर्चा विपिन तिवारी, जिला महामंत्री युवा मोर्चा विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, गौरव शुक्ला, हरीराम छवि, उत्कर्ष पाण्डेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह सहित सैकडों युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal