गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न।

मिशन 2022 विधानसभा चुनाव की बनी रणनीति ‌आदिवासियो की एकजुटता पर दिया बल।

गुरमा सोनभद्र सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत डी एस पब्लिक स्कूल मारकुंडी अवई के प्रागंण में सोमवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जिला स्तरीय बैठक हुई। जिसमें प्र्रदेश व राष्ट्रीयस्तर के पदाधिकारियों ने शिरकत किया। उक्त बैठक में रामनरेश पोयम ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 मिशन की तैयारी के साथ आदिवासियों की संगठन जिलावार ईकाई की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां तक बुथ ईकाई कार्यकर्ताओं की सुची की पुरी तैयारी पर भी विचार किया गया है।
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के वनबन्धु महिला पुरुषों जगह जगह संगठित करने का कार्य भी किया जा रहा है।इस बैठक में जिला मण्डल और प्र्रदेश स्तर के साथ राष्ट्रीयस्तर के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता रमाशंकर सिंह पोयम ने किया।संचालन अमर नाथ खरवार ने बड़े ही कुशल ढंग से किया। उक्त मौके पर राम सिंह पोयम , सहदेव सिंह पुर्व प्रधान , रामचन्द्र टेकाम, देवा सिंह, उदय हरिप्रसाद,रामरति पोयम सन्तोष कुमार,हिरालाल मरकम धनेश्वर सोनी कुमारी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Translate »