Wednesday , September 16 2026

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बहन से बंधवाई राखी,कल्याण सिंह के निधन से राजनीति में उसकी भरपाई सम्भव नही

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव में रविवार सुबह शुभ मुहूर्त में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बहन से राखी बंधवाई राखी बंधवाने के बाद उन्होंने बहन को उपहार भेंट किया। इस दौरान उनके कई नाते-रिश्तेदार मौजूद रहे और दोपहर करीब 01:45 बजे अपनी पत्नी और साथ में आए अन्य लोगों के साथ एयरपोर्ट वाराणसी के लिए रवाना होंगे। उप राज्यपाल के बहन के घर के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी भ्रमण कर सुरक्षा व्यव्स्था का जायजा लेते रहे। मनोज सिन्हा शनिवार शाम अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए सदर कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव पहुंचे थे। गाजीपुर निवासी जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की बहन आमडीह गांव में रहती हैं। वह पिछले कई साल से बहन के घर राखी बंधवाने के लिए आते रहे हैं, हालांकि उप राज्यपाल बनने के बाद उनका यहां प्रथम

आगमन है। उप राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी, उनके ओएसडी और पर्सनल असिस्टेंट भी आए हैं। रात्रि में उप राज्यपाल ने बहन के घर ही विश्राम किया। रविवार सुबह शुभ मुहूर्त में राखी बंधवाई। इसके बाद स्थानीय लोगों और पूर्व परिचितों से मिले। सुरक्षा के मद्देनजर उप राज्यपाल की बहन के घर से लेकर राजमार्ग तक चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। डीएम अभिषेक सिंह,एसपी, एएसपी समेत अन्य अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने में जुटे रहे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज एक युग का अंत हो गया। कल्याण सिंह के निधन से राजनीति में जो शून्य आया है उसकी भरपाई सम्भव नही है। वह कुशल प्रशासक ,दृढ़ इच्छाशक्ति वाले राजनेता के साथ साथ स्वच्छ छवि वाले नेता थे जिन्होंने सिद्धांत के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी भी क्षण भर में त्याग दिया था। वह राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे हैं। हम उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Translate »