ओमप्रकाश रावत (विंढमगंज सोनभद्र)विंढममगंज-सोनभद्र- महिलाओं व बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-3 के शुभांरभ कार्यक्रम बुटवेढवा पंचायत भवन में आयोजित किया गया। महिला सम्मान
समारोह का संचालन ग्राम प्रधान तारा देवी ने किया। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लाइव लेपटॉप में उनके बातों को सुना सभी महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए राखी व कोविड-19 के बचाव के लिए मास्क भी वितरित किए गए। वहीं महिला वार्ड सदस्यों ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने व उनकी सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों को बताया।
वही ग्राम प्रधान पति संजय गुप्ता ने कहा महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया जा रहा है अपने आसपास की महिलाओं व बालिकाओं को अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इस मौके में सीमा देवी, विनीता देवी, छाया देवी, ईंदू देवी, ज्योति जायसवाल, नसीमा बानो, संगीता देवी, ममता देवी, प्रिया कुमारी, रीचा कुमारी, संध्या देवी, दौलत देवी आदि लोग मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal