
मध्यप्रदेश जिला आगर मालवा सुसनेर से ✍️पत्रकार गिरिराज बंजारिया की रिपोर्ट
मो.9617717441
हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश आगर मालवा जिले के सुसनेर तहसील की जंहा पर म.प्र.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर शनिवार को बिजली कंपनी कार्यालय सुसनेर में संयुक्त मोर्चा अधिकार कर्मचारी द्वारा हड़ताल कर एक दिवसीय कार्य का बहिष्कार किया गया।
आपको बता दे कि म.प्र.विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा म.प्र.की बिजली कंपनियों के निजीकरण के खिलाफ एंव प्रमुख पांच सुत्रीय मांगो को लेकर 27 जुलाई 2021 से हड़ताल की जारही है। जिसको लेकर संगठन के आव्हान पर शनिवार को बिजली कंपनी कार्यालय सुसनेर में भी बिजली संयुक्त मोर्चा के अधिकारी कर्मचारी विरोध स्वरूप हाथों पर काली पट्टी बांधकर एक दिवसीय कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर रहे। इस दौरान इन्होंने बिजली एंव कार्यालय से संबंधित किसी भी प्रकार का कार्य नही किया। हड़ताल के दौरान संयुक्त मोर्चा के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal