डॉ रुबी राज सिन्हा

बैदेही वेलफेयर फाउन्डेशन ने कुछ नये अन्दाज़ मनाया सावन महीने को
लखनऊ।बैदेही वेलफेयर फाउन्डेशन “आया सावन झूम के “
बैदेही वेलफेयर फाउन्डेशन ने कुछ नये अन्दाज़ के साथ
भारतीय सस्कृति और चली आ रही अपने धर्म और परम्परा के अनुसार प्राचीन काल से सावन के महीने मे महिलाए हरी साडी, हरी चूडी पहनकर अपने घर आंगन खेत खलिहान और बागो मे आम और कदंब के पेड पर झूला झुलती है और सावन मनाती आ रही है
इसी भारतीय परम्परा को बढाते हुए बैदेही वेलफेयर फाउन्डेशन जो हमेशा कुछ अलग करने का प्रयास करती है,महिलाओं के साथ हरी साडी मे आम के पेड पर झूला झूलने का कार्यक्रम रखा
जिसमें कोविड-19 प्रोटोकोल का पालन करते हुए 20 महिलाएं अपने भारतीय संस्कृति के पारंपरिक वेशभूषा में हरी साड़ी हरी चूड़ी हरी बिंदी में सज धज कर आई और आम के पेड़ पर पड़े हुए फूलों के झूले पर सबने झूलकर सावन मनाया
बैदेही फाउन्डेशन की अध्यक्ष डॉ रुबी राज सिन्हा ने बताया कि हमारे पर्व त्यौहार हमें अपने भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं
आओ सखी सावन मे #झूला झूले
आया सावन झूम के
सीजन 4 कार्यक्रम के तहत बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन ने युवा पीढ़ी को धर्म संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal