
मध्यप्रदेश जिला आगर मालवा सुसनेर से गिरिराज बंजारिया ✍️ पत्रकार की रिपोर्ट
मो.9617717441
हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश आगर मालवा जिले के सुसनेर तहसील की जंहा पर शनिवार को 12 बजे सुसनेर विश्राम गृह पर सेवादल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इबाद उल्लाह खान के नेतृत्व में डग प्रधान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भेरूसिंह परिहार (बापू) का जन्मदिन विश्राम गृह के बाहर इंदौर-कोटा राजमार्ग रोड़ पर आतिशबाजी करके परिसर में माला पहना के साफा बांधकर केक काटके कांग्रेस पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मनाया गया।जन्मदिन मनाने के बाद बापु के द्वारा विश्राम गृह परिसर में दो जगह अलग अलग पौधा रोपण भी किया गया।
आपको बता दे कि भेरूसिंह परिहार(बापु) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के साथ वर्तमान में राजस्थान क्षेत्र डग के प्रधान है डग हमारे सुसनेर क्षेत्र से लगा हुआ है। इन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में सुसनेर विधानसभा के लिये पहली बार कांग्रेस की सीट पर इनके बेटे महेंद्रसिंह परिहार को चुनाव लड़वाया था। यह चुनाव में जीत हासिल तो नही कर पाए लेकिन पहली बार इनको सुसनेर विधानसभा चुनाव में 50 हजार के करीब वोट प्राप्त हुए थे यह काबिले तारीफ है जिसकी चर्चा विधानसभा क्षेत्र में जोरो पर रही। बापु के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव ईरशाद मोहम्मद कुरेशी, जिलाध्यक्ष बाबुलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष नोशाद खान ठेकेदार, प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव रमेश विश्वकर्मा, सेवादल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इबाद उल्लाह खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामलाल सिसोदिया, ब्लॉक शहर अध्यक्ष आशिक हुसेन बोहरा, यूनुस लाला, विष्णु पाटीदार, सरदार सिंह सारखा, ईरशाद सेठी काजी आदि ओर भी कांग्रेस पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता मोजुद थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal