सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर में भाजपा काशी के क्षेत्र अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सदर ब्लाक प्रमुख सोनभद्र अजीत रावत का प्रथम आगमन पर गाजीपुर के मोर्चा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात लंका स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्री रावत द्वारा कार्यकर्ताओं से बैठक हेतु जिला कार्यालय पर पहुंचे वहां पर परम श्रद्धेय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण श्यामा

प्रसाद मुखर्जी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महामंत्री अनुसूचित मोर्चा एवं मोर्चा के भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारायण राम द्वारा चित्र देकर रावत का सम्मान किया गया। श्याम लाल सिंह ने बताया कि असली रावत भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के नाते जिस प्रकार से अपने कार्यों के बल पर जिले में महामंत्री क्षेत्र में अध्यक्ष सदर ब्लाक प्रमुख का दायित्व प्राप्त किया अनुसूचित समाज के लिए गौरव की बात है क्षेत्र अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा काशी अजीत रावत ने बताया भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सब के विश्वास के साथ काम कर रही हैं पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार करने के काम वह बाबा साहब के अधूरे सपने को पूरा करने का काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कर सकती है जब तक अंतिम व्यक्ति का उद्धार नहीं हो जाता पार्टी सतत अनुसूचित समाज के लिए कार्य करती रहेगी। आज देश के सर्वोच्च पद पर अपने समाज के राष्ट्रपति होना यह हम लोगों के लिए बहुत ही गौरवान्वित करने का विषय है इस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित समाज के लोगों को पंचायत चुनाव में पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पथ पर स्थापित करने का काम किया है अन्य पार्टियों में यह करना संभव नहीं है। यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के सपनों को साकार करने का काम स्वच्छ भारत मिशन हमारे समाज के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और हम अपने प्रधानमंत्री जी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी जी के कंधे से कंधा मिलाकर आगामी 2022 में विधान चुनाव में प्रचंड जीत दिलाने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर मोर्चा के अध्यक्ष श्याम नारायण राम, महामंत्री राजेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ राम, शैलेश कुमार जिला कार्यसमिति सदस्य मोनू कुमार, हीराराम, लल्लन पासी महामंत्री रामदीन कुमार, सुखारी प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, राजेश कुमार, अमित राम आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal