सोनभद्र- समाजवादी पार्टी के आज होने वाले विरोध प्रदर्शन के पहले ही जिले के तमाम सपा नेताओं को पुलिस ने सुबह ही घर पर ही नजरबंद कर दिया। आज
सपा का सभी तहसीलों पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सपा कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में धांधली को लेकर विरोध करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे, रवि गौड़ बड़कू, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा समेत सभी नेता घर पर नजरबंद हुए।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal