समर जायसवाल-

उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा मण्डल दुद्धी के कार्यकर्ताओं मोदी योगी जिंदाबाद नारे के साथ आतिशबाजी कर तथा एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई संदेश दिया!इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रहरि , जिला मंत्री दिलीप पांडे ने कहा कि यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिये 2022 होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल की तरह था जिसे हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,व दिनेश शर्मा जी के नेतृत्व में लड़ा जिसमे भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली,वही मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा इस जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों ने सपा के भ्रष्टाचार,अराजकता,व परिवारवाद को नकार दिया!लेकिन सपाइयों का दम्भ संस्कार नही गया सपा मुखिया का अफसरों को खुले तौर पर धमकाना इसी का प्रतीक है निर्वाचन आयोग को ऐसी धमकियों और अलोकतांत्रिक आचरण का संज्ञान लेना चाहिए! यूपी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास जनसेवा और कानून के राज के लिये जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है!इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी जी के नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है!हम भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बार पुनः सोनभद्र में भी गठबंधन धर्म को निभाते भाजपा अपनादल के प्रत्यासी राधिका पटेल को विजश्री दिलवाने का कार्य किया, हम सभी दुद्धी मण्डल के भाजपा कार्यकर्ता यूपी सरकार और भाजपा संगठन को इसके लिये हार्दिक बधाई देते है ! इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रामेस्वर रॉय,भाजयुमो उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा,अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राफे खान,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी,मण्डल उपाध्यक्ष सूरज देव प्रसाद,मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल,प्रेमनारायण मोनू सिंह,मण्डल मंत्री गोरखनाथ अग्रहरि,मण्डल कोषाध्यक्ष अरुण साहनी,आईटी सह संयोजक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह,कुमार कुंदन,सेक्टर संयोजक रूपेश जौहरी,राजीव कुमार टिंकु,सहित भाजपा कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे!!
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal