ग्राम प्रधान की सूचना थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लिया
म्योरपुर/पंकज सिंह

म्योरपुर थानां क्षेत्र के ग्राम पंचायत चागा में बुधवार की आधी रात 18 वर्षीय सीमा पुत्री लाल शाह ने अमने कमरे में दुपट्टा के सहारे बडेर में फांसी लगा कर जान दे दी। मृतिका के पिता लाल शाह ने बताया कि सीमा बुधवार को दिन भर हंसी खुसी से घर का काम काज करने के साथ खेती में भी हाथ बटाई। शाम को भोजन भी सभी ने साथ मिल कर किया और वह अपने कमरे में सोने चली गयी।गुरुवार की सुबह बड़ी बहन गुड्डी सीमा के कमरे में पुताई करने गयी तो सीमा को दुपट्टे के सहारे लटकता देख चीख पड़ी और घर वालो को बतायी। ग्राम प्रधान राम प्यारे की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए

दुद्धी भेज दिया।थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि युवती अज्ञात कारणों से आत्महत्या की है। बताया कि संभवत अवसाद ग्रसित थी। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal