सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा जिला कार्यालय पर लोकतंत्र सेनानी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी शिवशंकर गुप्ता, तिरथराज व सुरेन्द्र बरनवाल को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व सदर विधायक भूपेश चौबे के द्वारा नारियल अंगवस्त्र व

माल्यार्पण कर सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया। सम्मान समारोह को संम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस की सरकार देश में आपातकाल लागू किया उस समय

जनसंघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को खोज खोज कर उन्हे जेल में डाला गया उनके साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया गया उस समय के कार्यकर्ताओं के ही नही बल्कि उनके परिवार वालों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने पद और महात्वाकांक्षा के लिए आपातकाल लगाया था सत्ता में बने रहने के लिए देश को आपातकाल में झोंककर लाखों लोगो को जेल भेजा गया था कांग्रेस के इस दमनात्मक कार्यवाही के विरोध में जनसंघ काल से ही भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ विविध अनुसांगिक संगठन के राष्ट्रवादी कार्यकर्ता लाठी गोली की परवाह किये बिना लड़ाई लड़ते आ रहे है। सम्मान समारोह को संम्बोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि 25 जून 1975 में कांग्रेस सरकार ने देश में इमरजेन्सी घोषित कर दिया था उस दौरान लोकतंत्र के समर्थन में आवाज उठाने वाले राष्ट्रीय स्वयं संघ व जनसंघ के कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया और कार्यकर्ता 22 महीने तक जेल में रहे आपातकाल के दौरान कांग्रेस की कु्रर सरकार ने प्रेस की स्वतंत्रता को छीना और लोकतंत्र की हत्या की थी वह आपातकाल का समय देश के लिए काला अध्याय है। जिसे देशवासी कभी नहीं भूल सकते कांग्रेस ने आपातकाल में जिस तरीके से मनमानी की उसकी आज भी पूरा देश निंदा करता है।
कार्यक्रम में मुख्यरुप से कार्यक्रम संयोजक शंम्भूनारायण सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दूबे, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, अजीत रावत, अनूप तिवारी, धु्रवकान्त द्विवेदी, बलराम सोनी, रजनीश रघुवंशी, विमलेश पटेल, सुनील सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
				 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					