सागोबाध/सोनभद्र (विवेकानंद)- म्योरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत कुढपान में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कंपोस्ट गढ्ढा का कार्य कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान अशोक यादव ने बताया कि राजेश्वर के खेत में 3 मीटर लंबा डेढ़ मीटर चौड़ा 1 मीटर गहरा कंपोस्ट गढ्ढा का कार्य अभी ट्रायल के रूप में किया जा रहा है

सफल होने पर यह कार्य 2024 तक चलेगा। ग्राम प्रधान ने बताया कि रासायनिक खाद के प्रयोग से किसानों के कृषि योग्य खेत ऊषर होते जा रहे हैं ।उनकी उर्वरा शक्ति बिल्कुल क्षीण होती जा रही है, साथ ही रासायनिक खादों का दाम हर वर्ष आसमान छूता जा रहा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के घर के पास कंपोस्ट बनाने हेतु गढ्ढा का निर्माण करा रही है। कंपोस्ट गढ्ढा से जहां मजदूरों को रोजगार मिलेगा आसपास के परिवेश स्वच्छ रहेंगे साथ ही साथ किसानों को कंपोस्ट खाद भी मुफ्त में प्राप्त होगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal