
बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)
बभनी। पंचायत चुनाव नजदीक आते ही चुनाव मे अपने भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों के दिलो की धड़कन बढ़ती ही जा रही है।मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए नये-नये तरिके आजमा रहे है।
वही आज भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजित चौबे ने बभनी में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कर चुनावी शंखनाद कर प्रचार अभियान तेज कर दी।
आपको बताते चलें कि जिले के 31 जिला पंचायत सीटों पर सभी पार्टियों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है।कुछ पार्टियों द्वारा बाहरी प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है तो कुछ पार्टियों द्वारा क्षेत्रीय लोगों को मैदान में उतारा है।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्षेत्रीय सत्यवती पाण्डेय को मैदान में उतारा है।और आज उसके चुनाव प्रचार के अभियान में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे द्वारा किया गया।
विश्व स्तर पर सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है।जो विकास को ही अपना मुद्दा बनाती है।और जिसके कार्यकर्ता तन-मन से भाजपा के नीतियों को जनता तक पहुंचा कर जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान वंत विनाद सदस्य श्रवण कुमार गोंड़ जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी और जीत सिंह खरवार मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुधीर पांडेय राधेश्याम पांडेय जवाहर जोगी रामेश्वर शर्मा द्वारिका गुप्ता रविशंकर पांडेय लालता पांडेय सुखवंती समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal