लैंको पावर परियोजना अनपरा में कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसे में  13 घायल पांच की हालत गम्भीर सीएम ने दिये जांच के आदेश।

अपडेट ।लैंको पावर परियोजना में अनपरा में कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसे में 13 घायल पांच की हालत गम्भीर सीएम ने दिये जांच के आदेश।

लैंको पावर परियोजना के यूनिट नम्बर दो के वार्षिक अनुरक्षण कार्य के दौरान हुआ हादसा।

हादसा से लैंको परियोजना प्रबंधन सहित मजदूरो में मचा हड़कंप

प्रशासन मौके पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद। घटना से श्रमिकों में आक्रोश। घटना में गंभीर रूप से घायलो को भेजा गया नेहरू चिकित्सालय।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह का कहना है घटना में 13 मजदूर घायल थे जिसमें पांच मजदूर गम्भीर रूप से घायल है और 8 मजदूरों का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया है।वही गम्भीर रूप से घायलों का जयंत स्थित नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।इस संदर्भ में मा0मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र में एक निजी कंपनी , *लैंको कंपनी* के थर्मल पावर प्लांट में हुई दुर्घटना को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया है कि मौक़े पर तत्काल राहत कार्य कराया जाए ।घायलों का समुचित इलाज कराया जाए तथा जो गंभीर घायल हैं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा वाले केंद्रों पर भेजा जाए। मौक़े पर किसी प्रकार की अव्यवस्था ना होने पाए। दुर्घटना की जाँच के निर्देश उन्होने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को दिया है कि ये घटना की जाँच करते हुए ज़िम्मेदारी तय की जाए और तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

Translate »