
अरुण पांडेय
सोनभद्र।महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र
के निर्देशन में संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग के क्रम में आज दिनांक -11.03.21 को प्र0नि0
अभय नारायण तिवारी व मय हमराह फोर्स SSI देवेन्द्र प्रताप सिंह, का0 बबलू सिंह, का0 रंजीत पाल के के
थाना स्थानीय अन्तर्गत ग्राम डूभा पुलिया पर मौजूद था कि समय करीब 16.10 बजे संदिग्ध ट्रैक्टर बिना नम्बर
मय ट्राली के आता दिखायी दिया जिसको रोक कर चेक किया गया तो ट्राली में सफेद रंग की 06 बोरियों में 75
किलो ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ उक्त के आधार पर अभियुक्त उदय भान सिंह पुत्र स्व) सुन्दर लाल सिंह
निवासी ग्राम डूडी सेंगरहा थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी उम्र 47 वर्ष को गिरफ्तार कर मु0अ0स0
25/2021 धारा 8/20 NDPS Act बनाम उदय भान सिंह पुत्र स्व० सुन्दर लाल सिंह निवासी ग्राम डूड़ी
सेंगरहा थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी उम्र 47 वर्ष के पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा
रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी
2.10उ0नि0 देवेन्द्र प्रताप सिंह
3.का0 बबलू सिंह
4.का० रंजीत पाल
5.आ0चा0 अशोक कुमार भारती
नाम पता अभिवक्त
1.उदय भान सिंह पुत्र स्व) सुन्दर लाल सिंह निवासी ग्राम डूडी सेंगरहा थाना पश्चिम शरीरा जनपद
कौशाम्बी उम्र 47 वर्ष
अभियुक्त के कब्जे से बरामदगी का विवरण
कुल 06 बोरियों में 75 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद होना व 4075 रु0 नकद व 01 अदद ट्रैक्टर मय
ट्राली स्वराज 735 रंग नीला
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal