समर जायसवाल-

दुद्धी/ सोनभद्र| प्रत्येक वर्ष की भांति अंतरष्ट्रीय महिला दिवस पर आज भारतीय प्रगतिशील महिला समिति के बैनर तले एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जहाँ महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया| समिति के अध्यक्ष ममता मौर्या ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में महिलाओं को अपने अधिकारों को पहचानना होगा ,हमें समाज के प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा तभी महिला सशक्त मानी जायेगी| क्योंकि कुछ दशक पहले पुरुष वर्ग के लोग महिलाओं को घर मे रखते थे|लेकिन अब जमाना बदल गया है ,हर क्षेत्र में महिलाएं प्रतिदिन आयाम गढ़ रही है | कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहाँ महिलाओं ने अपना परचम ना लहराया हो|उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष विश्व महिला दिवस पर समिति रैली निकालती थी लेकिन कोरोना के गाइडलाइन के की वजह से स्थगित कर दिया गया|उन्होंने सरकार से मांग किया कि विश्व महिला दिवस पर महिला कर्मचारियो को अवकाश मिलना चाहिए ,आंगनबाड़ियों व रसोइयों का वेतन 10 हजार किया जाना चाहिए , महिलाओ को पुरूष की भांति हर क्षेत्र में सम्मान मिलना चाहिए| आज रंजू देवी को म्योरपुर ब्लॉक का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया|इस मौके पर सचिव किरण यादव ,उपाध्यक्ष वैजंती कुशवाहा , संगठन मंत्री उषा गुप्ता ,सदस्य मान मति यादव ,सुशीला सोनी सदस्य ,चिंता देवी केवाल ,कबूतरी , सरवस्ती ,मीना देवी ,ज्ञानति ,फुलमत ,श्यामपति के साथ अनेको महिलाएं मौजूद रहीं|
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal