
बीजपुर(सोनभद्र) कोविड 19 के मद्देनजर नजर हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल बीजपुर में 72वे गणतंत्र दिवस का समारोह शांतिपूर्ण तरीके के साथ मनाया गया। विद्यालय के बच्चों के द्वारा परेड के रैली निकाली गई। विद्यालय के रामजियावन गुप्ता ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और स्कूल की प्रधानाचार्या दुर्गावती गुप्ता ने अपने भाषण मे 72वे गणतंत्र दिवस के बारे में बताया।वरिष्ठ पत्रकार मनोज दुबे ने अपने सम्बोधन में विद्यालय विद्यालय की अच्छाइयों के साथ साथ बच्चों को पढ़ाई की सलाह दी और कहा कि सभी बच्चों को विद्यालय जरूर जाना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पत्रकार रघुराज सिंह, रामप्रवेश गुप्ता,संदीप उपाध्याय, अध्यापक बासुदेव गिरी, सूरज जायसवाल, रोहित चौहान,राजेन्द्र कुमार,प्रविन्द शर्मा, प्रियंका चौहान,अंजलि गुप्ता, खुशबू सिंह के साथ साथ अभिभावक,बच्चे उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal