
रामजियावन गुप्ता/बीजपुर (सोनभद्र ) विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखण्ड बीजपुर में गुरुवार को विचार परिवार की एक विशेष बैठक श्री बेड़िया हनुमान मंदिर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह महाअभियान के निम्मित सम्प्पन हुई । बैठक में उपस्थित मुख्य वक्ता के रूप में आश्रम विजयगढ़ दुर्ग से आये हुए पूज्य स्वामी ध्यानानंद गिरी महाराज, एवं स्वामी शरणानंद गिरी महाराज का कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति जिला के अभियान सह प्रमुख संदीप गुप्ता, प्रखण्ड बीजपुर के पालक उपेंद्र प्रताप सिंह , जिला सेवा प्रमुख एवं प्रखण्ड अध्यक्ष संजय गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जिला बैद्धिक प्रमुख अनिल त्रिपाठी, प्रखण्ड अभियान प्रमुख संदीप उपाध्याय, मार्गदर्शक मंडल से पवन गर्ग ,रामजियावन गुप्ता , नगर मंत्री चंदन गुप्ता, नगर सह संयोजक निरज गुप्ता ,धर्मेंद्र गुप्ता एवं नगर एवं प्रखण्ड से अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal