सोनभद्र।नवागत जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने शनिवार को जिले के 37वें जिलाधिकारी के रूप में जिला कोषागार में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवागत जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सबका साथ सबका विकास,सबका विश्वास के तर्ज पर जिले में चलायी जा रही भारत सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जिले में जन समस्याओं का निस्तारण नियमानुसार निपटाया जाएगा। उन्होने कहॉ कि ‘विकास परक कार्यक्रमों,जनकल्याणकारी योजनाओं, लाभार्थीपरक स्कीमों,’ को मूर्त रूप देकर जिले के चतुर्दिक विकास का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिले में हर दृष्टि से समृद्ध बनाना है, जिले चतुर्दिक विकास कार्य कराना प्राथमिकताओं में है। इसके साथ ही जिले की मूलभूत समस्याओं के समाधान पर भी खास ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखना, वरासत अभियान के तहत पात्रों का नाम खतौनी में दर्ज कराने के साथ ही जन समस्याओं के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी जायेगी। नवागत जिलाधिकारी अभिषेक सिंह वर्ष-2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।श्री अभिषेक सिंह अपनी कठोर परिश्रम, ईमानदारी और मृदुभाषिता के लिए मशहूर हैं। अभिषेक सिंह जिलाधिकारी औरैया के पद से स्थानान्तरित होकर सोनभद्र जिले के 37वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है।अभिषेक सिंह ने बैचलर इंजीनियरिंग में किया है। अभिषेक सिंह मुरादाबाद के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अमरोहा व आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी व विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश शासन व जिलाधिकारी औरैया रह चुके हैं। कार्यभार ग्रहण के दौरान नवागत जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के अलावा मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अमित पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुशील कुमार यादव, उप जिलाधिकारी सदर डॉ0 कृपा शंकर पाण्डेय, उप जिलाधिकारी घोरावल जैनेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा प्रकाश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिकारीगण, कोषागार के रामवृक्ष, अनन्त राम, दिलीप कुमार आदि सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal