Wednesday , September 16 2026

भारतीय युवा कांग्रेस जनपद सोनभद्र के दो युवा नेतावो को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी

सोनभद्र।युवा नेता अमित चतुर्वेदी ने बताया कि प्रियंका गांधी जबसे उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनी है तबसे लगातार संगठन सृजन अभियान पर जोर दिया जा रहा उसी कड़ी में 22 दिसम्बर को युवा कांग्रेस के नावनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय जी का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया था।

प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय यूपी के सबसे आखिरी जिले सोनभद्र दौरे के बाद लखनऊ पहुचते अपनी प्रदेश कमेटी की घोषणा की जिसमे सोनभद्र के तेज़तर्रार जुझारू नेता अधिवक्ता धीरज पांडेय व छात्र नेता अभिषेक चौबे को प्रदेश महासचिव अपने कमेटी में बनाया जिससे जनपद सोनभद्र के कांग्रेसियो में खुशी की लहर है ।

युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा कॉर्डिनेटर शशांक मिश्रा ने बताया कि शिर्ष नेतृत्व ने युवा नेतावो को जो जिम्मेदारी दी है उनके अगुआई में पूरी तन्मयता से संगठन के लिए कार्य किया जाएगा प्रदेश भर के नावजवनो को युवा कांग्रेस से जोड़ कर संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए मिशन 2022 को सफल बनाने के उद्देश्य से व्यापक संगठन सृजन अभियान चलाया जाएगा जिससे कि पार्टी का खोया हुआ गौरव वापस लाया जाएगा..

Translate »