सोनभद्र।आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र की जिला बैठक विचार परिवार के साथ रामलीला मैदान में किया गया। बैठक में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु महा संपर्क अभियान व श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण योजना की विस्तृत योजना रचना तय की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में जिला संघ चालक हर्ष,सह जिला संघ चालक नंदलाल,विभाग प्रचारक नीतिन, सह जिला कार्यवाह पंकज, प्रचार प्रमुख नीरज, संपर्क प्रमुख महेश, कीर्तन, संगम, अभियान प्रमुख दिवाकर त्रिपाठी ,अभियान के विभाग प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी,विभाग प्रमुख मथुरा,
बजरंग दल के विभाग संयोजक राजीव, पूर्व विधायक तीरथराज, अजीत चौबे,धर्मवीर तिवारी, देवेंद्र भाई पटेल, रमेश मिश्रा,नगर कार्यवाह संतोष,अवध,कृष्ण मुरारी,बलराम सोनी,राज नारायण तिवारी आदि के साथ-साथ खंड,जिला व नगर के पदाधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यवाह ब्रजेश ने किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal