
अनपरा सोनभद्र।
मिर्चाधुरी में आयोजित रविवार को दोपहर गोवर्धन पूजा में मन्नू भगत ने दर्शकों के सामने मंत्र से अगिन, कुंड में प्रवेश ,खोलते खीर से स्नान,खोलते पूरी हाथ से निकाल कर लोगों में प्रसाद वितरण आदि कर्तब दिखा कर दर्शकों को किया अचंभित। रविवार को मिर्चाधुरी गौशाला में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नेता सुनील सिंह यादव के नेतृत्व में गोवर्धन पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। भारी संख्या में मौजूद दर्शको के बीच मन्नू भगत ने लोगों को एक पर एक करतब दिखाकर अचरज में डाल दिया बताते हैं।
हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व होता है। गोवर्धन पूजा उत्तर भारत में अलग अलग समय में दीपावली के बाद मनाई जाती है।मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुल वासियों इंद्र के प्रकोप से बचाया था और देवराज के अहंकार को नष्ट किया था। भगवान कृष्ण ने अपनी सबसे छोटी उंगली से गोवर्धन पर्वत उठाया था।

तभी से गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की परंपरा आरंभ हुई। गोवर्धन पूजा को कई नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व इस बार मिर्चाधुरी में गौशाला रबिवार को सपन्न हुआ।इस अबसर पर राम निहोर यादव, श्याम बिहारी यादव विजय यादव, अनिल यादव, राजेश यादव ,दीपक सिंह ,सुल्तान शहरयार खान ,जुल्फिकार अली, चंद्रमौली मिश्रा,सुरेश यादब,डॉ रवि गोड़ बड़कू, गैबी यादव, सतवीर यादव ,अरुण यादव,महेंद्र यादव ,लोकनाथ पांडेय,पपु सिंह,सत्यप्रकाश सिंह,आदि लोग उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal