सोनभद्र।जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी, स्व0 इंदिरा गाँधी जी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, इंदिरा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने किया,
कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिब ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी जी मौजूद रहें।
प्रश्न कर पाने की क्षमता ही मानव प्रगति का आधार है-इंदिरा गांधी
जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, नारी शक्ति की प्रेरणा स्रोत,मातृभूमि को अपने रक्त से सींचने वाली, आयरन लेडी, भारत रत्न इंदिरा गांधी जी ने देश को सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाया था, देश को ताकतवर बनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ा।
जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा ने कहा कि देश को एक नई दिशा व दशा देने का काम इंदिरा जी ने किया, तमाम कल कारखाने, नहरों का जाल, महिला सशक्तिकरण, बैंकों का केंद्रीयकरन, करने का काम किया था, आज उनके द्वारा कराए गए कार्य आज भी देशवासियों के जेहन में है।
कार्यक्रम में जितेंद्र पासवान, उषा चौबे, राजबली पांडेय, शत्रुंजय मिश्रा,बंसीधर पांडेय, नामवर कुशवाहा,आ प्रदीप चौबे, गोपाल स्वरूप पाठक, निगम मिश्रा लल्लू राम पांडेय, सलिकग्राम कन्नौजिया, प्रमोद पांडेय, फैजल, शिव प्रसाद यादव, शीतला सिंह पटेल, राजकुमार केशरी, सहित तमाम नेता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal